भारत

फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

jantaserishta.com
19 April 2024 3:56 PM IST
फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
x
कैमूर: कैमूर जिले के हाटा वाटर प्लांट पर काम करने वाले एक युवक की फांसी लगाने से मौत हो गई। युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा वार्ड छह निवासी अवनीश कुमार पुत्र डॉ. संतोष कुमार बिंद के रूप में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भभुआ सदर अस्पताल पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे मृतक के भाई मनीष कुमार ने बताया कि मेरा भाई हाटा वाटर प्लांट पर काम करता था। उसने कहा कि गुरुवार रात 11:30 बजे तक मैं भी वहां था, उसी दौरान अवनीश गाड़ी से आया और प्लांट के अंदर चला गया। इसके बाद वह घर आ गया।
मनीष ने बताया कि शुक्रवार सुबह प्लांट के संचालक बब्लू कश्यप ने सूचना दी कि आपके भाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसके बाद वे लोग वहां पहुंचे, तो शव फंदे पर लटका था। संचालक ने रस्सी को कटवाकर शव को नीचे उतार दिया।
मनीष ने बताया कि उसके भाई के गले पर कटे का निशान है। इसे देखकर ऐसा लगता है कि हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया गया। उसने बताया कि अवनीश का शव जहां फंदे पर लटका था, वह स्थान बहुत ऊंचा था। वहां तक पहुंचना मुश्किल था। इसे देखकर लगता है कि उसकी हत्या की गई है। मृतक के परिजनों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story