
x
पढ़े पूरी खबर
हैदराबाद: हैदराबाद से सटे रायदुर्ग थाना क्षेत्र के अंजय नगर में एक युवक की अंडरग्राउंड वाटर टैंक में गिर जाने से मौत हो गई. यह घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. फुटेज में साफ दिख रहा है कि अंडरग्राउंड वाटर टैंक का ढक्कन खुला हुआ था. युवक गेट से अंदर घुसते ही टैंक में गिर गया.
मिली जानकारी के अनुसार अंजय नगर स्थित एक हॉस्टल में वाटर टैंक में गिरकर घायल हो जाने की वजह से युवक की मौत हो गई. युवक की पहचान 25 वर्षीय शेख अकमल सुफियान के रूप में की गई है. वह एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर था. घटना के बाद रायदुर्ग थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को टैंक से बाहर निकाला.
सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि हॉस्टल के गेट के पास ही अंडरग्राउंड वाटर टैंक का ढक्कन खुला हुआ था. साथ ही पास में कई सारी बाइक भी खड़ी थी. इस वजह से गेट खोलकर जब युवक हॉस्टल के अंदर घुसा तो अगले ही कदम पर खुला वाटर टैंक था. वह सीधा उसी में जा गिरा. वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक के हाथ में कुछ था, जो बाहर ही गिर गया और वह सीधा टैंक के अंदर जा गिरा.
वाटर टैंक के अंदर गिरने की वजह से युवक के सिर में गहरा जख्म हो गया था. इसक वजह से उसकी जान चली गई. पुलिस ने इस मामले में हॉस्टल मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है. लापरवाही की वजह से वाटर टैंक का ढक्कन खुला रह गया था. जिस वजह से उसमें गिरकर 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई.
Tagsरायदुर्ग थाना क्षेत्रहॉस्टल मालिक पर मामला दर्जहैदराबादयुवक की अंडरग्राउंड वाटर टैंक में गिर जाने से मौतअंडरग्राउंड वाटर टैंकमौतहॉस्टल में वाटर टैंकRaidurg police station areacase registered against hostel ownerHyderabadyouth dies after falling into underground water tankunderground water tankdeathwater tank in hostel
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





