भारत

युवक का मौत से सामना, झाड़ियों के बीच फंसने से बची जान

jantaserishta.com
26 Aug 2024 3:43 PM IST
युवक का मौत से सामना, झाड़ियों के बीच फंसने से बची जान
x
थाना इंचार्ज ने क्या बताया?
खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन में उफनती नदी का पुल पार करने के दौरान एक शख्स बह गया. गनीमत रही कि झाड़ियों के बीच फंसने से युवक की जान बच गई. ग्रामीणों ने अपने स्तर पर प्रयास किया लेकिन जब युवक को नहीं निकाल पाए तो एसडीआरएफ की टीम ने फंसे शख्स को निकाला.
जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर करही थाना इलाके का यह मामला है. देवपिपलिया गांव में शनिवार शाम 6 बजे रामलाल मकवाने (45) नदी के उफान पर होने के बावजूद पुलिया पार कर रहा था. इस दौरान तेज बहाव में बह गया.
रामलाल बहते हुए नदी के बीच झाड़ियों में फंस गया. नदी के दोनों छोर पर ग्रामीण खड़े थे. उन्होंने युवक को बहते देख शोर मचाया, फिर ग्रामीणों ने युवक को अपने स्तर पर बचाने का प्रयास किया. काफी मशक्कत के बाद युवक को बचा नहीं पाए तो पुलिस को सूचना दी गई. करही थाना इंचार्ज राजेंद्र बर्मन ने तत्काल एसडीआरएफ की टीम बुलाई और महेश्वर के गोताखोरों ने रात में अपनती नदी के बीच पहुंचकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला.
थाना इंचार्ज का कहना है कि नदी के बीच बहाव में फंसे युवक को एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित निकाल लिया है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि उफनती नदी के दौरान पुल पुलिया पार न करें.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story