
x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और जांच पड़ताल में जुट गई।
बांदा: यूपी के बांदा में एक युवक को पत्नी को डराना महंगा पड़ गया। दरअसल वीडियो कॉलकर पत्नी को फांसी की धमकी देने में युवक की जान चली गई। वीडियो कॉल के दौरान हाथ से मोबाइल छूटकर नीचे गिर गया और गले में पड़ा फंदा मोबाइल उठाने के दौरान कस गया, जिससे मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और जांच पड़ताल में जुट गई।
ये घटना पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहाकलां गांव का है। जहां रामकिशोर वर्मा का 32 साल का बेटा अनिल हरियाणा के फरीदाबाद स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। सोमवार रात नशे की हालत में अपने रूम पर लौटा। पंखे के हुक में रस्सी का फंदा बना गले में डाल लिया। इसके बाद पत्नी रोशनी को वीडियो कालकर फांसी लगाने की धमकी देने लगा। पत्नी ने मना किया। वीडियो कॉल के दौरान मोबाइल हाथ से छूट गया। अनिल मोबाइल उठाने लगा। इसी बीच उसके गले में फंदा कस गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
परिजनों ने घटना की जानकारी बल्लभगढ़ में कुछ दूरी पर रहनेवाले दूसरे भाई विमल को दी। मौके पर पहुंचे विमल ने देखा तो दरवाजे अंदर से बंद थे। किसी तरह दरवाजा तोड़कर वह अंदर पहुंचा। अंदर अनिल फंदे से लटका था। उसकी सांसें थम चुकी थीं। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। एक पुत्री है। घरवालों ने बताया कि अनिल नशे का आदी था। घरवाले हरियाणा से शव पैतृक गांव लाए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





