भारत
जिम में ट्रेडमिल करते समय युवक की करंट लगने से मौत, जिम संचालक गिरफ्तार
jantaserishta.com
20 July 2023 12:19 PM IST

x
बुझ गया घर का चिराग.
नई दिल्ली: दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक जिम में ट्रेडमिल करते समय करंट लगने से 24 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पीड़ित की पहचान रोहिणी सेक्टर-19 निवासी सक्षम के रूप में हुई है।
बुधवार को पुलिस को अस्पताल से युवक की मौत की सूचना मिली। अधिकारी ने कहा, "अस्पताल पहुंचने पर पुलिस टीम को सूचित किया गया कि युवक को सेक्टर-15, रोहिणी स्थित जिम से बेहोशी की हालत में लाया गया था।" शुरुआती जांच में पता चला कि ट्रेडमिल का इस्तेमाल करते समय करंट लगने से उनकी मौत हो गई।
अधिकारी ने कहा, “पोस्टमॉर्टम कराया गया है। एमएलसी और ऑटोप्सी रिपोर्ट के आधार पर केएनके मार्ग पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 287/304ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।”
Tagsजिम में ट्रेडमिलट्रेडमिलजिमदिल्लीदिल्ली पुलिसमौतtreadmill in gymtreadmillgymdelhidelhi policedeath
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





