भारत

ऊंचाई से गिरकर युवक की मौत, जिप लाइन झूले का LIVE वीडियो

jantaserishta.com
25 May 2026 12:23 PM IST
ऊंचाई से गिरकर युवक की मौत, जिप लाइन झूले का LIVE वीडियो
x
देखें वीडियो.
आगरा: आगरा में चूड़ी कारोबारी के 15 साल के बेटे की 45 फीट ऊंची जिप लाइन से गिरकर मौत हो गई। इसका वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा कि नाबालिग जिप लाइन झूले से जैसे ही दूसरे छोर की तरफ बढ़ा, उसके सेफ्टी बेल्ट का हुक खुल गया और नीचे गिर गया। उसकी माता-पिता के सामने तड़प-तड़पकर मौत हो गई।
घटना शहर के ताजगंज में रविवार को हुई। कुनाल अग्रवाल माता-पिता के साथ फिरोजाबाद से आगरा घूमने आया था। हादसे के बाद पुलिस ने जिप लाइन का संचालन बंद करा दिया। जिप लाइन संचालक को हिरासत में ले लिया गया है। परिवार का आरोप है कि जिप लाइन कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से हादसा हुआ।
फिरोजाबाद के चूड़ी कारोबारी पंकज अग्रवाल परिवार के साथ रविवार को आगरा पहुंचे। सुबह ताजमहल देखने के बाद ताजगंज की चौपाटी पहुंचे। वहां लगी जिप लाइन को देखकर कुनाल जिद करने लगा। कहने लगा कि उसे भी जिपिंग करनी है। उसकी जिद पर पिता ने अनुमति दे दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कर्मचारियों ने बच्चे जिप लाइन पर चढ़ाया और बेल्ट पहनाई। उसे दूसरे छोर की तरफ छोड़ा। इसी दौरान हादसा हो गया। बच्चा पहले लोहे की जाली से टकराया, फिर सीधे जमीन पर आ गिरा।माता-पिता ने दौड़कर बेटे को उठाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। इसके बाद बेटे की लाश के बैठकर रोने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार को समझाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story