भारत

टेंपो में बैठे छात्रा के साथ युवक ने की अश्लील हरकत, डरी युवती ने लगाई छलांग

jantaserishta.com
11 Dec 2021 7:42 AM IST
टेंपो में बैठे छात्रा के साथ युवक ने की अश्लील हरकत, डरी युवती ने लगाई छलांग
x
पढ़े पूरी खबर

अलीगढ़: रोरावर थाना क्षेत्र के खैर रोड पर टेंपो में सवार छात्रा से मनचलों ने छेड़छाड़ की। मनचले की धमकी से डरी छात्रा चलते टेंपो से कूद गई। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी टेंपो छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी युवकों को कुछ देर बाद ही दबोच लिया। घायल छात्रा को उपचार के बाद अस्पताल से घर भेज दिया।

थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार सारसौल इलाके की एक युवती शहर के ही एक कॉलेज से बीएड की पढ़ाई कर रही है। शुक्रवार की सुबह छात्रा टेंपो में बैठकर कॉलेज जा रही थी। पुलिस के अनुसार इसी बीच पहले से ही टेंपो में बैठे एक युवक ने छात्रा की ओर अश्लील इशारे करना शुरू कर दिया।
एक बार तो छात्रा ने मनचले की हरकत को नजरअंदाज कर दिया। आरोप है कि इसके बाद टेंपो चालक ने साउंड की आवाज तेज कर दी। चालक के पास बैठा युवक छात्रा के पास आकर बैठ गया। कुछ दूरी पर पहुंचते ही आरोपी ने छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने धमकी दे डाली। आरोपी की हरकत देख छात्रा दहशत में आ गई।
छात्रा ने चलते टेंपो से छलांग लगा दी। सड़क पर गिरी छात्रा घायल हो गई। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। स्थानीय लोगों को आता देख आरोपी टेंपो छोड़कर भाग गए। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल छात्रा को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
सीओ प्रथम राघवेंद्र सिंह ने कहा, 'चलते टेपों में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। अभी पूछताछ की जा रही है।टेंपो में बैठे छात्रा के साथ युवक ने की अश्लील हरकत, डरी युवती ने लगाई छलांग
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story