भारत

महिला को देखकर युवक ने की अश्लील हरकत, एक्सीडेंट के बाद हुई मौत

jantaserishta.com
28 Sept 2023 4:31 PM IST
महिला को देखकर युवक ने की अश्लील हरकत, एक्सीडेंट के बाद हुई मौत
x
देखें वीडियो.
गाजियाबाद: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक बाइक सवार युवक ने घास काट रही दो महिलाओं के साथ अश्लील हरकत की। जिसके बाद एक महिला ने उसे पकड़ने का प्रयास किया और सामने से तेज रफ्तार से आ रही कार की चपेट में आ गई।
महिला काफी दिनों तक अस्पताल में भर्ती रही और उसके बाद उसकी मौत हो गई है। जिसके बाद उसके पति द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी बाइक सवार के तलाश की जा रही है। पुलिस ने एक्सीडेंट करने वाली कार को आईडेंटिफाई कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना 9 सितंबर को हुई थी। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मसूरी इलाके में बने रेस्ट एरिया के निकट दो महिला घास काट रही थी, उस समय एक अज्ञात व्यक्ति मोटर साइकिल से आता है व महिलाओं को देखकर अश्लील हरकते करता है। उनमें से एक महिला उस युवक को पकड़ने के लिये एक्सप्रेसवे के उपर आ जाती है तथा पीछे से आ रही एक फोर व्हीलर गाड़ी से टकरा जाती है। महिला को तत्काल हास्पिटल भेजा जाता है लेकिन वहां पर महिला की मृत्यु हो जाती है।
इस सम्बन्ध मे 26 सितंबर को मृतक महिला के पति द्वारा तहरीर दी गई है। जिस पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया है। जिस गाड़ी से एक्सीडेन्ट हुआ था उसकी पहचान कर ली गई है तथा अज्ञात व्यक्ति जिसने अश्लील हरकतें की थी, उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story