भारत

युवक ने लिव इन में रहकर महिला के साथ की घिनौनी हरकत, परिवारवालों ने पीटकर घर से भगाया

jantaserishta.com
13 April 2024 12:17 PM IST
युवक ने लिव इन में रहकर महिला के साथ की घिनौनी हरकत, परिवारवालों ने पीटकर घर से भगाया
x

सांकेतिक तस्वीर

महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
लखनऊ: राजधानी लखनऊ में एक युवक ने लिव इन में रहकर महिला के साथ घिनौनी हरकत की है। पीजीआई कोतवाली में महिला ने लिव इन पार्टनर के खिलाफ प्रताड़ित करते हुए शारीरिक शोषण करने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी के साथ उसके परिवार वालों ने भी महिला को पीट कर घर से भागा दिया था।
बाराबंकी निवासी महिला का पहले पति से अलगाव हो गया था। जिसके बाद महिला की मुलाकात पीजीआई हैवतमऊ मवैया निवासी अमित से हुई। जिसने महिला के साथ शादी करने की बात कही थी। अमित के बुलाने पर ही महिला दो बच्चों के साथ अर्जुनगंज में किराए का कमरा लेकर रह रही थी। उनके साथ ही अमित भी लिवइन में रहने लगा था। काफी दिनों तक शारीरिक शोषण करने के बाद आरोपी के व्यवहार में बदलाव आ गया। वह महिला और उसके बच्चों के साथ मारपीट करने लगा। गर्भवती होने पर महिला ने शादी करने का दबाव बनाया। जिस पर आरोपी अमित ने परिवार वालों के साथ मिल कर महिला को पीटा और फिर घर से निकाल दिया। इंस्पेक्टर पीजीआई ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story