भारत

युवक ने बर्थडे पार्टी में तमंचे की नाल से केक काटकर दिखाया टशन, पुलिस ने निकाली हेकड़ी

jantaserishta.com
16 Jan 2022 7:23 PM IST
युवक ने बर्थडे पार्टी में तमंचे की नाल से केक काटकर दिखाया टशन, पुलिस ने निकाली हेकड़ी
x
युवक ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

उरई: यूपी के उरई जिले में एक युवक ने बर्थडे पार्टी में तमंचे की नाल से केक काटा। टशन दिखाते हुए युवक ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। कोंच कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर में एक युवक की बर्थडे पार्टी पर तमंचे से केक काटने और फिर तमंचे की ही बैरल से साथियों को केक खिलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने अपना जाल बिछाया और तमंचे की बैरल से केक खाने वाले कांचा भाऊ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस तमंचे से केक काटने वाले की तलाश कर रही है।

चुनावी दौर में अपराधियों पर शिकंजा कसने की जोर आजमाइश में दिन रात जुटी पुलिस के लिए बर्थडे पार्टी पर तमंचे से केक काटने और तमंचे की बैरल से ही अपने दोस्तों को केक खिलाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस की नींद उड़ गई। सीओ शाहिदा नसरीन के निर्देशन में कोतवाल बलिराज शाही और कोतवाल क्राइम वीरेन्द्र सिंह यादव ने मुखबिरों का जाल बिछाया। पुलिस के जाल में शातिर किस्म माइंड वाला मुहम्मद सोहेल उर्फ कांचा भाऊ निवासी भगत सिंह नगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद कर लिए।पुलिस अब बर्थडे पार्टी मर शामिल और युवाओं की तलाश में है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story