भारत

गर्लफ्रेंड नहीं होने का मजाक बर्दाश्त नहीं कर पाया युवक, कमेंटबाज दोस्त की कर दी हत्या

Nil dhankar
22 April 2024 5:34 PM IST
गर्लफ्रेंड नहीं होने का मजाक बर्दाश्त नहीं कर पाया युवक, कमेंटबाज दोस्त की कर दी हत्या
x
जांच जारी है...

वडोदरा। वडोदरा में हत्या का एक अजीब वाकया सामने आया है. अपने दोस्त की अपमानजनक कमेंट से परेशान होकर एक नाबालिग लड़के ने अपने दोस्त की हत्या कर दी. मरने वाला लड़का मारने वाले आरोपी नाबालिग लड़के को उसकी गर्लफ्रेंड न होने की वजह से अक्सर चिढ़ाया करता था. इसी बात का बदला लेने के लिए उसने उसको चाकू से गोदकर मार दिया.

मिली जानकारी के अनुसार वडोदरा के दिवालीपुरा इलाके में एक नाबालिग ने अपने ही दोस्त को चाकू से गोदकर मार डाला. नाबालिग लड़के ने दिशांत राजपूत नाम के अपने दोस्त को दिवालीपुरा इलाके में घूमने के लिए बुलाया.दिशांत अपने दोस्त रंजीत माली के साथ वहां पहुंचा. वहीं हमलावर भीअपने दोस्त को साथलाया था. चारों अदालत परिसर के पास एक कॉलोनी के पास गए. वहां आरोपी ने चाकू निकाला और दिशांत पर वार करना शुरू कर दिया.

दिशांत राजपूत की हत्या करने के बाद दोनों भाग गए. दोनों आरोपी 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए थे. वे मध्यमवर्गीय परिवारों से आते हैं. मारने वाले दोनों लड़को को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. उनसे पूछताछ में पता चला की दिशांत राजपूत का फ्रेंड सर्कल काफी बड़ा था. उसमें फीमेल फ्रेंड भी बहुत थी. दिशांत और मारने वाला लड़का साथ में ट्यूशन जाते थे. वहां दिशांत उसको गर्लफ्रेंड न होने की वजह से काफी चिढ़ाता था.

गर्लफ्रेंड नहीं होने की वजह से दिशांत का उसे चिढ़ाना बर्दाश्त नहीं हुआ. बस इसी बात से नाराज आरोपी लड़ने ने दिशांत को सबक सीखने के लिए उसने अपने फ्रेंड के साथ मिलकर मारने की योजना बनाई. फिर दिशांत को बुलाकर उसके सीने में चाकू घुसेड़ दिया. पुलिस ने दोनों लड़कों को हिरासत में लेकर रिमांड होम में भेज दिया है.


Next Story