
x
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ के अरनोद थाना क्षेत्र में कल देर शाम को मानसिक रूप से परेशान एक युवक ने शराब के नशे में जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसकी सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची अरनोद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के सुपुर्द किया। जिला अस्पताल की मोर्च्युरी पर मृतक के भाई नंदलाल ने रिपोर्ट देते हुए बताया मेरा छोटा भाई किशनलाल (36) पुत्र शंकर लाल मीणा निवासी हमजा खेड़ी पिछले 2 साल से मानसिक रूप से परेशान होकर शराब पीने का आदी हो गया था। 2 साल पहले पत्नी की अंदरूनी बीमारी के चलते मौत हो गई थी। जिसके चलते किशनलाल हर समय परेशान रहता था। गुरुवार देर शाम उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शुक्रवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।
Next Story





