भारत

युवक-युवती ने किया सुसाइड, प्रेम-प्रसंग में दे दी जान

jantaserishta.com
27 July 2021 10:13 PM IST
युवक-युवती ने किया सुसाइड, प्रेम-प्रसंग में दे दी जान
x
जांच में जुटी पुलिस

बीकानेर। बीकानेर जिले के पांचू पुलिस थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक-युवती के शव पेड़ से लटके पाये गये। थानाधिकारी विकास बिश्नोई ने बताया कि सारुंडा गांव के पास रोही में दुपट्टे से एक युवक युवती के पेड़ से लटके होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान पुखराज नायक व लीला नायक के रूप में की गई है। दोनों की उम्र लगभग 23 वर्ष है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों के बीच प्रेमप्रसंग चल रहा था लेकिन उनका परिवार इसके खिलाफ था, जिसके चलते दोनों सोमवार से घर से गायब थे। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। पुलिस ने इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story