भारत

युवक ने एक होटल में फंदा लगाकर की आत्महत्या

Admin4
3 March 2024 4:36 PM IST
युवक ने एक होटल में फंदा लगाकर की आत्महत्या
x
हरिद्वार। देहरादून के विकास नगर निवासी एकयुवक ने हरिद्वार में एक होटल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित जमना पैलेस के समीप होटल कन्हैया में देहरादून विकासनगर निवासी नितिन मेहरा नाम के युवक ने बीते रोज होटल में कमरा लिया था. देर रात युवक ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
घटना का पता सुबह चला. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर युवक को फंदे से नीचे उतारा और शव का पंचनामा भरकर पोस्मार्टम के लिए भेजा. मायापुर चौकी इंचार्ज ने बताया कि युवक का नाम नितिन मेहरा 30 वर्ष पुत्र श्रीपाल मेहरा है. युवक विकास नगर देहरादून का रहने वाला. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
Next Story