
यूपी। मुरादाबाद में कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव चकफाजपुर में शनिवार रात एक युवक ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कुछ ही दिन पहले घर आए लड़के ने बहन की शादी से 8 दिन पहले खुद को गोली मार ली। आत्मघाती कदम उठाने से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर कथित रूप से एक लाइव वीडियो भी बनाया, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
मामले में मिली जानकारी के अनुसार चकफाजपुर निवासी 20 वर्षीय फरअत अली पुत्र सरताज पंजाब में लिफ्टिंग बैरियर गेट लगाने का काम करता था। वह ईद मनाने के लिए चार दिन पहले ही घर लौटा था। बताया जा रहा है कि शनिवार रात करीब 9:30 बजे उसने घर में रखी पिता की लाइसेंसी बंदूक निकाली और खुद के सिर से सटाकर ट्रिगर दबा दिया। गोली की आवाज सुनकर जब परिजन कमरे की ओर दौड़े, तो वहां का मंजर देखकर उनकी चीख निकल गई। फरअत लहूलुहान हालत में मृत पड़ा था।
घटना से ठीक पहले युवक के लाइव वीडियो बनाने की बात सामने आ रही है, जिसमें उसने अपनी मौत का संकेत दिया था। वीडियो में दिख रहा है कि फरअत पहले बंदूक उतारता है फिर खुद को गोली मार लेता है। उसने वीडियो में कहा कि यह मेरी गलती है। मेरे घरवालों को परेशान न किया जाये। जिसने दिल दुखाया है मेरा उससे इरम में मुलाकात होगी। आत्महत्या के समय कमरे में एक बच्चा भी मौजूद था। वीडियो में बच्चे की भी आवाज सुनी जा रही है।
🚨 #BreakingNews | मुरादाबाद में युवक की मौत का मामला, जांच में जुटी पुलिस
— FM News (@FMNewsLive) May 31, 2026
मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक की मौत के मामले ने क्षेत्र में चर्चा पैदा कर दी है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है, जिसकी जांच की जा रही… pic.twitter.com/1JgV9qn28N





