भारत
गर्लफ्रेंड से प्रपोजल 'हां' कराने मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस के छूटे पसीने
jantaserishta.com
9 Aug 2026 8:14 AM IST

x
जानें स्टोरी.
सांगली: महाराष्ट्र के सांगली में फिल्म शोले जैसी कहानी सामने आई. यहां कुपवाड़ इलाके में एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड से 'हां' कहलवाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया. उसने ऐलान कर दिया कि जब तक उसकी प्रेमिका मौके पर नहीं आएगी और उसका प्रपोजल एक्सेप्ट नहीं करेगी, वह नीचे नहीं उतरेगा. युवक की इस हरकत की खबर जैसे ही पुलिस और फायर ब्रिगेड को मिली, हड़कंप मच गया.
कुपवाड़ इलाके का रहने वाला अजय जाधव रविवार दोपहर अचानक एक ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया. शुरुआत में आसपास मौजूद लोगों को समझ नहीं आया कि आखिर मामला क्या है. जब युवक ने नीचे आने से इनकार किया और अपनी प्रेमिका को मौके पर बुलाने की मांग की, तो लोगों को पूरा माजरा समझ आया. अजय की मांग थी कि उसकी प्रेमिका उसके प्रपोजल को स्वीकार करे. उसने कह दिया कि जब तक वह सामने नहीं आएगी, वह टावर से नीचे नहीं उतरेगा.
सूचना मिलते ही कुपवाड़ इंडस्ट्रियल पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड की टीम को भी बुलाया गया. ऊपर मोबाइल टावर पर युवक बैठा था और नीचे पुलिस उसे समझाने में जुटी थी. इस बीच खबर आसपास के इलाके में तेजी से फैल गई. देखते ही देखते टावर के नीचे लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने अजय से बातचीत शुरू की. उसे समझाया गया कि इस तरह टावर पर चढ़ना बेहद खतरनाक है. लेकिन अजय जिद पर अड़ा रहा.
उसकी शर्त थी कि गर्लफ्रेंड सामने आए और उसके प्रपोजल का जवाब दे. कुपवाड़ पुलिस स्टेशन के असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर आनंदराव घाडगे और उनकी टीम ने युवक को समझाने के लिए लगातार कोशिशें कीं. पुलिस ने वीडियो कॉल के जरिए भी उससे बातचीत की. उसे भरोसा दिलाया गया कि पहले वह सुरक्षित नीचे आए और अपनी बात रखे.
काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद अजय नीचे आने के लिए तैयार हो गया. जैसे ही वह सुरक्षित नीचे उतरा, पुलिस, फायर ब्रिगेड और वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली. फिलहाल युवक सुरक्षित है और सांगली के कुपवाड़ इलाके में हुई यह घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. मोबाइल टावर से युवक तो नीचे आ गया, लेकिन प्रेमिका ने 'हां' कहा या नहीं, ये कहानी अभी भी अधूरी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





