भारत

अवैध संबंधों में युवक की निर्मम हत्या, गाड़ी से कुचला, ऐसे हुआ खुलासा

jantaserishta.com
26 April 2024 10:20 AM IST
अवैध संबंधों में युवक की निर्मम हत्या, गाड़ी से कुचला, ऐसे हुआ खुलासा
x
वारदात से इलाके में दहशत है।
फिरोजाबाद: फिरोजाबाद के एका क्षेत्र में अवैध संबंधों में युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। दबंगों ने दिनदहाड़े उसे मैक्स गाड़ी से कुचलकर मार डाला। वारदात से इलाके में दहशत है। पीड़ित परिवार की ओर से पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। एका के नगला मान्धाती निवासी राजीव उर्फ रासू (21) पुत्र रहीशपाल शिकोहाबाद में रहकर कोचिंग कर रहा था। उसके गांव की एक महिला से अवैध संबंध थे। राजीव के परिवार में तीन दिन पहले नेजा चढ़ाया गया था।
धार्मिक कार्यक्रम के दौरान घर में डीजे पर राजीव और उस महिला ने डांस किया था। इसी बात पर दोनों परिवारों में विवाद हुआ था। लोगों ने मामले को शांत कर दिया था। आरोप है कि महिला के परिवार के लोग गुरुवार को राजीव के घर पर हथियारों से लैस होकर आ गए। उन्होंने राजीव को लाठी-डंडों से पीटा। राजीव के भाई, परिवार के लोग घर पहुंच गए। उन्होंने राजीव को बचाने का प्रयास किया। भाई ने बताया दबंग राजीव को जबरन मैक्स में डालकर ले गए। नहर पुल गींगना जहांगीरपुर पर उसे उतारकर गाड़ी के नीचे लिटाकर कुचल दिया और फरार हो गए।
भाई ने बताया राजीव के ऊपर एक बार गाड़ी चलाने के बाद फिर गाड़ी बैक कर उसे पर चढ़ाई। फिर दबंगों ने उसे देखा। उसके बाद फिर गाड़ी चढ़ाई। तीन चार बार मैक्स गाड़ी चढ़ाई। मौत पक्की होने के बाद आरोपी मौके से भागे थे। पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा राजीव की हत्या के मामले में उसके भाई राजेश कुमार ने ओसवाल पुत्र श्रीराम, उसके बेटे बृजेश कुमार, विजेंद्र सिंह, विजय सिंह तथा मुनीश पाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। एक आरोपी गिरफ्तार किया है।
शव को रखकर किया हंगामा युवक की निर्मम हत्या से दहशत का माहौल है। मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित पक्ष डीएम और एसएसपी को बुलाने की मांग कर रहे थे। पता चलते ही सीओ सिरसागंज अरुण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझ कर शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
शिकोहाबाद में रहकर कोचिंग कर रहा था राजीव की बीएससी फाइनल ईयर थी। वह पूर्व में पुलिस की परीक्षा दे चुका था। इन दिनों वह सरकारी नौकरी के लिए कोचिंग कर रहा था। वह शिकोहाबाद में रह रहा था। घर में धार्मिक कार्यक्रम के कारण घर आया था। एसपी देहात, रणविजय सिंह ने कहा कि राजीव और महिला के बीच संबंधों को लेकर कई बार दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी। लेकिन थाने में किसी ने कोई जानकारी नहीं दी थी। प्रथम दृष्टया उसी को लेकर उसकी हत्या की गई है। मामले की तहकीकात की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story