
x
इलाके में हड़कंप
Rachi रांची। झारखंड की राजधानी रांची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में मानकी ढीपा रिंग रोड से पुलिस ने एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद किया। युवक की हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई है। उसके प्राइवेट पार्ट काट दिए गए थे और शरीर पर कई चोट के निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों ने रविवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत होने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन जांच के दौरान मामला हत्या का निकला। घटनास्थल के पास से युवक का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ, जिसे पत्थर से तोड़ दिया गया था।
पुलिस ने दूसरे मोबाइल में सिम लगाकर परिजनों से संपर्क किया, जिसके बाद मृतक की पहचान 25 वर्षीय कमलेश सिंह के रूप में हुई। बताया गया कि कमलेश मूलरूप से बिहार का रहने वाला था और फिलहाल रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के हाहे गांव में अपने मौसा के घर रह रहा था। वह टाटीसिलवे स्थित एक आइसक्रीम फैक्ट्री में पिकअप वैन चालक के रूप में कार्यरत था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक और तकनीकी टीम को बुलाकर जांच कराई। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य भी एकत्र किए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी और डीएसपी मुख्यालय प्रथम अमर कुमार पांडेय भी मौके पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया। मृतक के मौसा अनिल चौहान ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात हाहे गांव में एक पार्टी का आयोजन था, जिसमें कमलेश शामिल हुआ था, लेकिन रात में घर नहीं लौटा। रविवार को पुलिस द्वारा घटना की सूचना मिलने पर वे घटनास्थल पहुंचे।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, कमलेश का हाहे गांव की एक युवती के साथ प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि पार्टी के बाद दोनों की मुलाकात हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि हत्या हाहे गांव में ही की गई और बाद में शव को रिंग रोड पर फेंक दिया गया। मामले में पुलिस ने मृतक की महिला मित्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर पुलिस ने अभी इस संबंध में कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। मृतक के परिजनों की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच करते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी है।
Tagsरांचीटाटीसिलवेयुवक हत्याकमलेश सिंहप्रेम प्रसंगरिंग रोडझारखंडफोरेंसिक जांचपुलिससनसनीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





