भारत

युवक ने ससुराल में खेला खूनी खेल...सास, पत्नी समेत 4 लोगों की हत्या की

jantaserishta.com
11 May 2024 12:50 PM IST
युवक ने ससुराल में खेला खूनी खेल...सास, पत्नी समेत 4 लोगों की हत्या की
x
मच गया कोहराम.
मधुबनी: बिहार में मधुबनी जिले के झंझारपुर थाना क्षेत्र में एक सनकी युवक ने अपनी ससुराल में सास, पत्नी और दो मासूमों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।
पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि दरभंगा के सदतपुर निवासी पवन कुमार शुक्रवार को अपनी ससुराल सूखेत गांव आया था। इसी दौरान रात को किसी बात को लेकर उसकी पत्नी और सास से बहस हुई। इसके बाद सभी लोग सो गए थे। इसी दौरान पवन ने अपनी पत्नी सहित चार लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतकों में आरोपी की सास प्रमिला देवी, पत्नी पिंकी देवी का अलावा उसकी दो बेटियां शामिल हैं।
मृतक बच्चियों की उम्र चार साल और एक साल बताई जा रही है। आरोपी ने हत्या करने में पत्थर और जांता का उपयोग किया है। झंझारपुर के थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया, "घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है।"
उन्होंने बताया कि आरोपी पैसे की मांग कर रहा था, जिसे लेकर विवाद की बात बताई जा रही है। घटना के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story