
x
लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
गाजियाबाद: गाजियाबाद में एक युवक को चोर समझकर कुछ लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने परिजनों के आरोप पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये मामला थाना टीला मोड़ इलाके में बनी चौकी तुलसी निकेतन का है। चौकी के पास के बने गेट पर बीती रात करीब 8 बजे के आसपास एक शव पड़ा हुआ था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस ने जब छानबीन की तो पता चला 23 से 24 साल के अनिल नाम के युवक का यह शव है।
युवक के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है कि कुछ युवकों ने चोरी के शक में इसे इतना बुरी तरीके से पीटा कि इसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और अन्य की तलाश की जा रही है। इस मामले को लेकर एसीपी शालीमार गार्डन ने बताया है की 7 सितंबर को पुलिस को थाना टीला मोड क्षेत्रान्तर्गत अनिल पुत्र पप्पू का शव पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया। मृतक के परिवारजनों का आरोप है कि चोरी के शक मे अनिल को पीटा गया है। इससे उसकी मृत्यु हुई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों नौशाद, अखलाक और शुभान को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य लोगों की गिरफ्तार का प्रयास किया जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





