युवक पर एसिड से हमला, गर्लफ्रेंड निकली मास्टरमाइंड

हाजीपुर: बिहार के वैशाली जिले में एक युवक पर एसिड से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल युवक को परिजन इलाज के लिए हाजीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसकी हालत गंभीर है। वारदात पातेपुर थाना इलाके के सिमरवाड़ा गांव की है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि युवक को उसकी गर्लफ्रेंड ने मिलने बुलाया था। तभी उस पर तेजाब से हमला हुआ। घटना की सूचना पर पुलिस घायल का बयान दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। घायल युवक सिमरबाड़ा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार है।
मिली जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र गांव से बारात लेकर टेकनारी गांव में गया था। देर रात लौटने के बाद वह वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे फोन कर घर के पास बुलाया था। युवक जब उससे मिलने पहुंचा तो लड़की एक लड़के के साथ खड़ी थी। लड़की से बात करने के दौरान ही पहले से खड़े लड़के ने धर्मेंद्र के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए।
युवक के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर जुटे लोग और परिजन उसे इलाज के लिए स्थानीय निजी क्लीनिक में लेकर गए। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे लेकर हाजीपुर के एक निजी अस्पताल में पहुंचे। यहां धर्मेंद्र का इलाज जारी है। उसकी हालत चिंताजनक बताई गई है।
पातेपुर थानाध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि सिमरवाड़ा गांव में एक युवक पर एसिड से हमला किए जाने की जानकारी मिली है। घायल का बयान दर्ज किया गया है। घायल ने बताया है कि हमले के दौरान आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है,लेकिन लड़की की मिलीभगत से आरोपी ने हमला किया है। मामले की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






