भारत

युवक पर चाकू से वार, दिनदहाड़े हत्या से सहमे लोग

jantaserishta.com
28 Oct 2022 1:41 PM IST
युवक पर चाकू से वार, दिनदहाड़े हत्या से सहमे लोग
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

पुलिस के आला अधिकारियों ने पहुंचकर जायजा लिया.
नई दिल्ली: दिल्ली के थाना आदर्श नगर क्षेत्र में 20 साल के युवक की बीच सड़क चाकू घोंपकर हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक मृतक अपने पिता के साथ रोजी-रोटी की तलाश में उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से यहां आया था. लालबाग इलाके में किराए के मकान में रह रहा था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. सरेआम हुई इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है. पुलिस के आला अधिकारियों ने पहुंचकर जायजा लिया.
हत्यारों ने मृतक साबिर के सीने में चाकू मारा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. जहां इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया वहां सब्जी मंडी लगती और वो काफी भीड़भाड़ वाला इलाका है. आरोपी इस घटना को अंजाम देने के बाद बड़े आराम से मौके से फरार हो गए. मृतक के पिता के मुताबिक उनका बेटा साबिर तो बहुत सीधा साधा था उसकी किसी को कोई दुश्मनी भी नहीं थी. हम दोनों की कमाई से घर चलता था.
वारदात के बाद थाना आदर्श नगर पुलिस टीम एसीपी जहांगीरपुरी, एडिशनल डीसीपी, डीसीपी नॉर्थ वेस्ट उषा रंग नानी समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story