
x
सिरोही। सिरोही डीएसटी टीम ने कार के बोनट में छुपाकर ले जाया जा रहा डेढ़ किलो अफीम का दूध जब्त कर एक युवक को गिरफ्तार किया। उदयपुर पालनपुर फोर लाइन स्थित पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के मालेरा पुलिस थाना तथा टोल के पास यह कार्रवाई की गई। पिंडवाड़ा पुलिस ने मामला दर्ज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार DST टीम ने शुक्रवार देर शाम को एक कार्रवाई करते हुए उदयपुर पालनपुर फोर लाइन स्थित मालेरा पुलिस चौकी तथा टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी के दौरान उदयपुर की तरफ से आ रही एक कार को रुकवाया तथा उसकी जांच शुरू। तलाशी के दौरान कार के बोनट में अलग-अलग प्लास्टिक के पैकेट में छुपा कर रखा गया डेढ़ किलो अफीम का दूध जब्त किया। साथ ही कार में सवार भगाराम जाट को गिरफ्तार किया है। पिंडवाड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी से अफीम के सप्लाई के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
Next Story





