भारत

सरेआम बुर्के वाली महिला को किया KISS, युवक गिरफ्तार

Shantanu Roy
26 May 2025 7:40 PM IST
सरेआम बुर्के वाली महिला को किया KISS, युवक गिरफ्तार
x
देखें VIDEO...
Meerut. मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक शर्मनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में एक युवक एक महिला को सरेआम जबरन किस करता हुआ नजर आया। यह घटना किसी सुनसान जगह की नहीं, बल्कि एक भीड़भाड़ वाली कॉलोनी की थी, जहां युवक ने खुलेआम यह घिनौना कृत्य किया और मौके से फरार हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।


कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। यह शर्मनाक घटना मेरठ के एक रिहायशी इलाके की बताई जा रही है, जहां एक महिला गली से गुजर रही थी। उसी दौरान एक युवक, जिसकी पहचान सुहैल के रूप में हुई है, अचानक आया और महिला को जबरन किस कर मौके से भाग निकला। महिला ने पहले तो हड़बड़ाकर चारों ओर देखा, लेकिन आसपास मौजूद लोगों के सामने वह कुछ बोल नहीं सकी। हालांकि, पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल
इस वीडियो के सामने आने के बाद आम जनता से लेकर सामाजिक संगठनों और महिला अधिकार कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। लोगों ने मेरठ पुलिस और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की। वीडियो में दिख रहा था कि आरोपी युवक ने महिला की सहमति के बिना न केवल उसे छुआ, बल्कि सरेआम उसे जबरन किस किया और हंसता हुआ भाग गया।
तेज कार्रवाई में जुटी पुलिस
मेरठ पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली। पुलिस ने तत्काल उसे पकड़ने के लिए टीम गठित की और उसे कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सुहैल पुत्र नसीम के रूप में हुई है, जो मेरठ के ही एक मोहल्ले का रहने वाला है। गिरफ्तारी के समय का
वीडियो
भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें सुहैल पुलिस के सामने कान पकड़कर लंगड़ाते हुए माफी मांगता दिख रहा है और कहता है- "सर गलती हो गई, अब दोबारा नहीं होगी।" लेकिन पुलिस ने उसकी इस माफी को नजरअंदाज करते हुए उसके खिलाफ छेड़छाड़, अश्लील हरकत और महिला की गरिमा भंग करने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस का बयान
मेरठ के एसपी सिटी रोहित मीणा ने बताया, "आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इस तरह की घटनाएं महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती हैं, लेकिन हम पूरी तत्परता से ऐसे अपराधियों को कानून के शिकंजे में लाकर कार्रवाई करते रहेंगे।"
Next Story