भारत

युवक और युवती के साथ मारपीट, सामने आया वीडियो

jantaserishta.com
13 Oct 2022 3:39 PM IST
युवक और युवती के साथ मारपीट, सामने आया वीडियो
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

पीड़िता अपने रिश्तेदार के साथ मेला देखने जा रही थी.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक लड़के और लड़की की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ लोग दोनों के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं. वीडियो लखनऊ के ग्रामीण थाना क्षेत्र मलिहाबाद के गांव नबीनगर का बताया जा रहा है, जहां लड़के और लड़की को कुछ आसपास के लोगों ने मारपीट की और उसका वीडियो वायरल कर दिया.
पीड़िता अपने रिश्तेदार के साथ मेला देखने जा रही थी. इस दौरान गांव के ही लोगों ने देखा कि गांव की लड़की किसी लड़के के साथ जा रही है और पकड़ लिया. उसके बाद जमकर पिटाई कर दी. पिटाई करने वालों में अभिषेक लोधी और कुलदीप सिंह को पुलिस ने पहचान लिया है, बाकी लोगों की पहचान की जा रही है.
हालांकि, पिटाई करने वालों की दलील है कि लड़की और लड़के प्रेमी युगल हैं और गांव में हाथ में हाथ डालकर घूम रहे और एक-दूसरे के सिर पर सिर रखकर बैठे, हमने जब मना किया तो नहीं माने. इसके बाद गांव के तीन-चार लड़कों ने लड़के और लड़की की पिटाई कर दी. जबकि पिता की माने तो दोनों प्रेमी युगल नहीं थे.
लड़की के पिता की तरफ से तहरीर दी गई है, जिसके हिसाब से पुलिस कार्रवाई कर रही है. इस मामले पर थाना प्रभारी सुभाष सरोज से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वीडियो 10 से 15 दिन पुराना है, वीडियो दिख रहे युवकों खिलाफ चालान कर दिया गया है, इस मामले में पीड़ित की तरफ शिकायत मिली है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story