भारत

युवा नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

jantaserishta.com
22 Dec 2025 2:36 PM IST
युवा नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
x
स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है.
रांची: झारखंड के खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुयु गांव में रविवार की देर शाम अज्ञात अपराधियों ने आदिवासी कांग्रेस के कर्रा प्रखंड महासचिव 25 वर्षीय सुमित तिग्गा की गोली मारकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है, घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।
मृतक सुमित तिग्गा गुयु गांव निवासी तेम्बा तिग्गा के पुत्र थे और अविवाहित थे। वे आदिवासी कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे और क्षेत्र में एक ऊर्जावान और सामाजिक रूप से सक्रिय युवा नेता के रूप में पहचाने जाते थे। संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी उनकी भागीदारी रही है, जिससे गांव और आसपास के इलाकों में उनकी अच्छी पहचान थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम सुमित तिग्गा अपने घर पर मौजूद थे। करीब साढ़े छह बजे उनके दो परिचित दोस्त उन्हें घर से बुलाकर गांव की ओर ले गए। इसके बाद वे दोस्तों के साथ अलाव ताप रहे थे। इसी दौरान लगभग आठ बजे अज्ञात अपराधी ने पीछे से उन पर गोली चला दी। गोली लगते ही सुमित गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए रांची स्थित देवनिका अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने सुमित तिग्गा को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कर्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स, रांची भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story