भारत

युवती को चचेरे भाई ने बनाया हवस का शिकार, तालाब में तैरता मिला नवजात का शव

jantaserishta.com
22 Oct 2025 9:40 AM IST
युवती को चचेरे भाई ने बनाया हवस का शिकार, तालाब में तैरता मिला नवजात का शव
x

सांकेतिक तस्वीर

मुकदमा दर्ज.
कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक दिल दहला देने वाली और इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. रिश्तों को तार‑तार कर देने वाली इस वारदात में एक चचेरे भाई ने अपनी ही 19 वर्षीय बहन के साथ दुष्कर्म किया. जब बहन प्रेग्नेंट हुई तो उसने एक नवजात शिशु को जन्म दिया. लेकिन इंसानियत तब और ज्यादा शर्मसार हो गई जब उस मासूम की कुछ ही देर बाद मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, पीड़िता के परिजनों ने लोकलाज के डर से नवजात को कथित रूप से मार डाला. शव को छुपाने के लिए उसे एक तालाब में फेंक दिया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे के सिर पर चोट का निशान मिला है. पुलिस ने गांव की चौकीदार के तहरीर पर पीड़िता लड़की की मां और भाई पर मुकदमा दर्ज किया है.
घटना सराय अकिल थाना क्षेत्र के एक गांव की है. यहां की 19 वर्षीय की एक युवती को उसके ही चचेरे भाई ने अपनी हवस का शिकार बना डाला. महीनों तक चली इस क्रूरता का अंजाम तब सामने आया, जब लड़की प्रेग्नेंट हो गई. लेकिन परिवार ने इसे छिपाने की हर कोशिश किया. जानकारी के मुताबिक पीड़िता के मां-बाप ने पेट की सूजन को ट्यूमर बताया और लड़की को डॉक्टर के पास ले जाने से भी परहेज किया. 16 अक्टूबर का वो काला दिन भी आया, जब घर में ही अचानक प्रसव हो गया, और एक नवजात बच्चे ने जन्म लिया. बताया जा रहा है कुछ देर बाद बच्चे की मौत हो गई. यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई और परिवार में हड़कंप मच गया. पीड़िता के भाई को जैसे ही भनक लगी उन्होंने सराय अकिल थाना में पहुंचकर चचेरे भाई के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी.
जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गांव के तालाब में एक नवजात शिशु का शव तैर रहा है मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव बरामद किया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सबको सन्न कर दिया, रिपोर्ट में नवजात शिशु के सिर पर चोट की पुष्टि हुई. जिससे यह प्रतीत होता है कि उसको पटक कर मर दिया गया है.
गांव के चौकीदार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पीड़िता की मां और उसके भाई पर इस निर्दयी कांड को अंजाम देने का आरोप है. यह भी बताया गया कि इज्जत बचाने के नाम पर नवजात शिशु की जान ले ली गई. पुलिस ने चौकीदार के तहरीर पर पीड़िता की मां और भाई के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है.
डीएसपी चायल अभिषेक सिंह ने बताया कि सराय अकिल थाना क्षेत्र रहने वाले एक व्यक्ति ने थाना में सूचना दी कि उनकी एक बहन है जो 19 वर्ष की है. उसके साथ चाचा के लड़के के द्वारा गलत काम किया गया था जिससे वह प्रेग्नेंट हो गई थी. इसके बाद उनकी बहन ने एक शिशु को जन्म दिया था. जन्म के कुछ घंटे बाद ही बच्चे की मौत हो गई थी. इस सूचना पर तत्काल थाना में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था.
इसी दौरान सराय अकिल को सूचना मिली कि पीड़िता के घर वालों ने लोक लाज के डर से नवजात शिशु को पाटक करके मार दिया जिससे उस़की मृत्यु हो गई थी प्राप्त सूचना पर जो नवजात शिशु है एक तालाब में फेंक दिया था उसे बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया इस मामले में गहनता से जांच की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null