भारत
इस प्रेमी की कहानी सुन चौंक पड़ेंगे आप, पार्टनर की प्रेशर कुकर से हत्या की
jantaserishta.com
28 Aug 2023 12:51 PM IST

x
अफेयर का शक.
बेंगलुरु: बेंगलुरु से एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अफेयर के शक में अपनी लिव-इन पार्टनर की प्रेशर कुकर से हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने महिला के सिर पर प्रेशर कुकर से अटैक किया जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह बेंगुर में न्यू माइको लेआउट के एक मकान में रहता था। आरोपी का नाम वैष्णव है और वह केरल के कोल्लम का रहने वाला है। वे दोनों दक्षिण बेंगलुरु के किराए के अपार्टमेंट में रहते थे।
बेंगलुरु पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार किया और इसके बाद पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक वैष्णव को अपनी लिव-इन पार्टनर देवी पर शक था कि उसका किसी और के साथ अफेयर है। शनिवार की शाम इस मामले को लेकर दोनों में बहस हो गई। इसके बाद वैष्णव ने प्रेशर कुकर से देवी का सिर फोड़ दिया। पीड़िता की मौके पर ही मौत हो गई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी एक लोकल कंपनी में मार्केंटिंग एग्जिक्यूटिव के तौर पर काम करता था। दोनों ही हिंदू परिवारों से थे। दोनों के परिवारवालों को भी उनके संबंध की जानकारी थी। कई मौके पर दोनों के परिवार के लोग उनसे मिलने भी आया करते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन दोनों की जल्द ही शादी भी होने वाली थी।
जानकारी के मुताबिक वैष्णव और देवी कॉलेज के दिनों से ही दोस्त थे। दोनों केरल के ही रहने वाले थे और नौकरी की तलाश में बेंगलुरु आए थे। वे दोनों निजी कंपनियों में काम करने लगे और साथ में रहने लगे। दोनों के बीच शक बढ़ने की वजह से झगड़े बढ़ गए थे। डीसीपी साउथ डिविजन के मुताबिक घटना शनिवार शाम करीब साढ़े 5 बजे की है। बेगुर पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
Tagsबेंगलुरुबेंगलुरु पुलिसअफेयरअफेयर शकलिव-इन पार्टनरBengaluruBengaluru PoliceAffairAffair SuspectLive-in Partner
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





