भारत
'अब शादी कर लेनी चाहिए'...शादीशुदा प्रेमी ने किया प्रेमिका का कत्ल, उम्र में इतने साल का अंतर, फैली सनसनी
jantaserishta.com
31 March 2024 8:11 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
ब्लेड से अपना गला काट लिया लेकिन वह बच गया।
नोएडा: राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में एक शादीशुदा शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। नोएडा पुलिस ने 38 साल के आरोपी को शनिवार को पकड़ लिया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी की 19 साल की प्रेमिका उस पर शादी का दबाव डाल रही थी, गुस्से में आकर उसने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी और उसकी प्रेमिका की उम्र में 19 साल का अंतर था। पुलिस ने बताया कि प्रेमिका को मारने के बाद आरोपी ने कथित तौर पर अपनी जान देने की भी कोशिश की। उसने ब्लेड से अपना गला काट लिया लेकिन वह बच गया।
पुलिस ने बताया कि मृतका के पिता ने नोएडा सेक्टर- 63 पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरु की। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की वजह बताई।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले तक वह दिल्ली में उसी इमारत में रहता था जहां उसकी प्रेमिका अपने परिवार के साथ रहती थी। बाद में वह नोएडा के छिजारसी गांव में शिफ्ट हो गया। इस दौरान दोनों रिश्ते में थे।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार की शाम आरोपी की प्रेमिका उससे मिलने छिजारसी पहुंची। वहां कुछ देर बातचीत करने के बाद उसने आरोपी से कहा कि हमें अब शादी कर लेनी चाहिए। इसपर आरोपी ने कहा कि वह पहले से ही शादीशुदा है। उसने शादी करने से इनकार कर दिया।
मुलाकात के दौरान मृतका शादी करने की बात कहने लगी। वह इसे लेकर आरोपी को धमकी भी देने लगी। इससे आरोपी डर गया। दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा जिसमें आरोपी ने अपनी प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने अपराध के लिए इस्तेमाल किया गया कपड़े का टुकड़ा बरामद कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने प्रेमिका की हत्या करने के बाद अपना गला ब्लेड से काट लिया। हालांकि उसकी जान बच गई।
Tagsदिल्लीदिल्ली न्यूज़दिल्ली पुलिसनोएडागर्लफ्रेंड हत्याहत्याDelhiDelhi NewsDelhi PoliceNoidaGirlfriend MurderMurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





