x
देखें VIDEO...
Kabirnagar कबीरनगर। उत्तर प्रदेश के संत कबीरनगर में चौंकाने वाली घटना हुई। यहां एक पति ने अपने पत्नी की उसके प्रेमी से शादी करा दी। यहीं नहीं पत्नी से हुए दो बच्चों को भी शख्स ने अपने पास ही रख लिया और पत्नी को प्रेमी के साथ नई जीवन की शुरुआत करने के लिए छोड़ दिया।
मामला जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जानकारी अनुसार धनघटा थाना क्षेत्र के कटार जोत गांव निवासी बबलू के बेटे कल्लू की शादी साल 2017 में गोरखपुर जिले के बेल घाट थाना क्षेत्र के भूलनचक गांव निवासी तौली राम की बेटी राधिका के साथ हुई थी।शादी के बाद सबकुछ बहुत अच्छा था। दोनों पति-पत्नी खुशी-खुशी साथ रह रहे थे। शादी के आठ सालों के दौरान उनके दो बच्चे भी हुए।

बड़ा बच्चा सात साल का आर्यन और दो साल की बेटी शिवानी। हालांकि, कल्लू अक्सर काम के सिलसिले में घर से बाहर रहता था।पति के घर पर नहीं होने के कारण राधिका की आंखें गांव के ही एक युवक से चार हो गई। दोनों के बीच लंबे समय से संबंध था। जब ये बात पति को पता चली तो उससे उसे समझाने की कोशिश की। पत्नी के नहीं मानने पर पंचायती हुई।पंचायती में पत्नी ने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई। ऐसे में पति ने पत्नी को सहर्ष प्रेमी को सौंप देने का फैसला किया। पति ने कहा कि वो प्रेमी से शादी कर ले। बच्चों को वो अपने साथ रखेगा और उन्हें पालेगा। पत्नी बच्चे को छोड़ने को राजी हो गई।
ऐसे में पहले पति-पत्नी कोर्ट गए नोटरी बनवाई और फिर मंदिर में पति ने पत्नी की उसके प्रेमी से शादी करा दी। मंदिर में दोनों ने एक दूसरे को जयमाला पहनाई। गांव के सैकड़ों लोग इस अजीबोगरीब घटना के साक्षी बने।

संतकबीरनगर का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमिका ने दो बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी से शादी कर ली।
— Ashish Paswan (@ashishpaswan0) March 26, 2025
दिलचस्प बात ये है कि पति ने पत्नी की उसके प्रेमी से शादी करा दी।
अब सवाल ये उठता है, क्या ये कोई नई ट्रेंड है या फिर "नीले ड्रम" का डर है? pic.twitter.com/SLSq3GbCUZ
Next Story