भारत

हद पार: 'तू काली है, तू मेरे लायक नहीं'...पति ने पत्नी के सीने पर पैर रखकर मुंह पर किया पेशाब, दिया तलाक

jantaserishta.com
20 Nov 2021 4:06 PM IST
हद पार: तू काली है, तू मेरे लायक नहीं...पति ने पत्नी के सीने पर पैर रखकर मुंह पर किया पेशाब, दिया तलाक
x
गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मामला।

बरेली: यूपी के बरेली (Bareilly) में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक पति ने अपनी बीबी को सिर्फ इसलिए तलाक (Triple Talaq) दे दिया क्योंकि वो सांवली थी. आरोपी पति उसे काली कहकर भी उसका अपमान करता था. महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आगे की जांच कर रही है.

'तू काली है, तू मेरे लायक नहीं'
मानवता को शर्मसार करने वाला मामला बरेली के थाना कैंट इलाके का है. यहां रहने वाली गुलचमन का निकाह आठ महीने पहले 7 मार्च 2021 को मोहम्मद आलम से हुआ था. गुलचमन के मुताबिक, निकाह में उसके पिता ने घर-गृहस्थी का हर समान दिया था. लेकिन कुछ समय बाद ही ससुराल वाले कम दहेज देने की बात कहकर उनकी बेटी को परेशान करने लगे. वहीं, पति भी अक्सर उसे ताने देता था कि 'तू काली है, तू मेरे लायक नहीं है.
'मानवता हुई शर्मसार'
देश में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की चर्चा और मानवाधिकार उत्पीड़न के आरोपों से इतर इस महिला के साथ जो कुछ हुआ वो पूरी मानवता को शर्मसार कर गया. पीड़िता ने यह आरोप भी लगाया, 'मेरे साथ जानवरों जैसा व्यवहार होता था. भूखा रखकर पिटाई होती थी. चार पहिया गाड़ी की डिमांड खारिज होने पर मारपीट करते हुए मेरे बाल तक नोचे गए.'
प्रकाशित खबर के मुताबिक महिला ने अपनी शिकायत में ये भी कहा कि उसका पति बाल पकड़कर घसीटता हुआ कमरे में ले गया. वहां उसने पीड़िता के सीने पर पैर रखकर उसके मुंह पर पेशाब की और फिर तीन बार तलाक-तलाक कहकर घर से निकाल दिया.
वहीं, बीते शुक्रवार को पीड़िता ने एसएसपी से मदद की गुहार लगाई. वो दहेज लोभियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहती है. वहीं, पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर ली है. पति समेत 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story