अमेरिका तक बजा योगी का डंका: यूपी की जीत ने योगी को बनाया मोदी के बाद दूसरा ब्रांड, सामने आया ये वीडियो

नई दिल्ली: अमेरिका (US) में भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) का डंका बजने लगा है. टेक्सास राज्य के ह्यूस्टन में हाउडी मोदी का आयोजन हुआ था. अब वहीं पर प्रवासी भारतीयों ने हाउडी योगी 2022 (Howdy Yogi) के नाम से एक कार रैली का आयोजन किया. इस रैली का मकसद योगी के लिए यूपी चुनाव में फिर से समर्थन हासिल करना था. रैली में शामिल होने वाले लोगों ने कहा कि हमने योगी आदित्यनाथ के फिर से मुख्यमंत्री चुने जाने के समर्थन में रैली का आयोजन किया. हमारा मानना है कि वह अपराध में कमी, माफिया दमन, बुनियादी ढांचे के निर्माण, स्वास्थ्य सेवा, महिला अधिकार, यूपी के करोड़ों योग्य निवासियों की देखभाल में किए गए शानदार काम को जारी रख सकते हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





