भारत

संत रविदास की 650वीं जयंती पर योगी का बड़ा ऐलान.....

SHIDDHANT
29 July 2026 10:51 PM IST
संत रविदास की 650वीं जयंती पर योगी का बड़ा ऐलान.....
x
संत रविदास के समरस समाज के सपने को साकार कर रही मोदी सरकार
Varanasi वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर वाराणसी के सीर गोवर्धन स्थित उनकी जन्मस्थली पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि संत रविदास ने जाति, भेदभाव और ऊंच-नीच से मुक्त समरस समाज का संदेश दिया था, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संत गुरु रविदास का सपना था कि समाज में किसी व्यक्ति का मूल्यांकन उसकी जाति, समुदाय, क्षेत्र या बाहरी स्वरूप से नहीं, बल्कि समानता और मानवता के आधार पर हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से देश के 81 करोड़ लोगों तक मुफ्त राशन पहुंचाकर सरकार ने संत रविदास के "ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न" के संदेश को साकार किया है।


योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सीर गोवर्धन की पवित्र भूमि के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेहतर कनेक्टिविटी, संत गुरु रविदास की भव्य प्रतिमा और पार्क के सौंदर्यीकरण की परिकल्पना की थी। उन्होंने घोषणा की कि जिस पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया, उसका भी व्यापक विकास कराया जाएगा ताकि यह स्थल श्रद्धालुओं के लिए और अधिक आकर्षक बन सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर पूरे सावन माह में "समरसता संकल्प अभियान" के माध्यम से उनके विचारों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचा रही है। उन्होंने लोगों से संत रविदास के समानता, सामाजिक न्याय और कर्मप्रधान जीवन के संदेश को अपनाकर विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
Next Story