भारत

यूपी में 6 महीने तक सरकारी कर्मचारीयों पर हड़ताल करने से रोक, योगी सरकार ने की आदेश जारी

Deepa Sahu
9 Sept 2021 11:03 PM IST
यूपी में 6 महीने तक सरकारी कर्मचारीयों पर हड़ताल करने से रोक, योगी सरकार ने की आदेश जारी
x
पांच महीने से जल निगम के अधिकारी और कर्मचारियों के आंदोलन को देखते हुए योगी सरकार ने यूपी में हड़ताल पर छह महीने के लिए रोक लगा दी है।

पांच महीने से जल निगम के अधिकारी और कर्मचारियों के आंदोलन को देखते हुए योगी सरकार ने यूपी में हड़ताल पर छह महीने के लिए रोक लगा दी है। कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक लगाते हुए जारी आदेश में कहा गया है कि नगर निगम, पालिका परिषद, नगर पंचायत, जल संस्थान और जल निगम के कर्मचारी अगले छह महीने तक हड़ताल नहीं कर सकेंगे।

अपर मुख्य सचिव ने जारी आदेश में कहा है कि अधिनियम के तहत दी गई शक्तियों के सरकार ने तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया है। सरकार के मुताबिक अब कर्मचारी संगठनों को आने वाले छह महीने तक हड़ताल करने की इजाजत नहीं मिलेगी। आपको बता दें कि लगभग पांच महीने से जल निगम के अधिकारी और कर्मचारी वेतन को लेकर हड़ताल पर हैं। बुधवार को ये सभी विधानसभा का घेराव करने पहुंचे थे। झांसी में दो बस में सवार होकर विधानसभा का घेराव करने पहुंचे जल निगम के कर्मचारियों को पुलिस ने ऐन वक्त पर रोक लिया था। इसके बाद पुलिस और कर्मचारियों में धक्का-मुक्की भी हुई थी।
Next Story