योगी सरकार ने सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं को लखीमपुर जाने की इजाजत दी

नई दिल्ली: यूपी सरकार ने लखीमपुर खीरी में पीड़ित किसान परिवारों से विपक्षी नेताओं को मिलने की इजाजत न देने के मामले में यूटर्न ले लिया है. योगी आदित्यनाथ की सरकार ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) औऱ उनकी बहन प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत दे दी है. इससे पहले सोमवार को प्रियंका गांधी जब लखीमपुर खीरी जा रही थीं तो उन्हें सीतापुर के हरगांव में रोक लिया गया था. उन्हें तभी से सीतापुर पुलिस लाइन में हिरासत मेंरखा गया है. राहुल गांधी आज सुबह दिल्ली से लखनऊ रवाना हुए थे. उन्हें एयरपोर्ट पर थोड़ी देर के लिए रोका गया था, बाद में उन्हें लखनऊ के लिए विमान में बैठने की इजाजत दे गई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





