भारत

योगी कैबिनेट का हुआ विस्तार, इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

jantaserishta.com
5 March 2024 5:25 PM IST
योगी कैबिनेट का हुआ विस्तार, इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
x
देखें वीडियो.

लखनऊ: लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार का कैबिनेट विस्तार हो गया है. इस कवायद में बीजेपी ने अपने सहयोगी दलों सुभासपा और रालोद के विधायकों को कैबिनेट में शामिल किया है. मंत्री पद की शपथ लेने वालों में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के प्रमुख ओपी राजभर, राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के अनिल कुमार और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो सदस्य- दारा सिंह चौहान और सुनील शर्मा शामिल रहे.

सुनील शर्मा ने 2017 और 2022 के यूपी चुनाव में गाजियाबाद की साहिबाबाद सीट रिकॉर्ड अंतर से जीती थी. सत्तारूढ़ भाजपा से नाता तोड़ने और सरकार छोड़ने के 5 साल बाद ओपी राजभर की योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में एक बार फिर वापसी हुई है. आरएलडी, जो इंडिया ब्लॉक में शामिल थी, उसने हाल ही में पाला बदल लिया और एनडीए के साथ गठबंधन की घोषणा की थी.
अनिल कुमार मुजफ्फरनगर की पुरकाजी सीट से रालोद के विधायक हैं. वह अपनी पार्टी और भाजपा के बीच गठबंधन समझौते के तहत योगी कैबिनेट में मंत्री बने हैं. दारा सिंह चौहान भी पिछले यूपी चुनाव से पहले बीजेपी छोड़ सपा में चले गए थे. फिर वह विधायक पद से इस्तीफा देकर बीजेपी में वापस लौटे और घोसी सीट से उपचुनाव लड़ा. लेकिन हार गए. अब वह भाजपा से विधानपरिषद सदस्य हैं और योगी सरकार में एक बार फिर मंत्री बनाए गए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story