इतिहास रचने की तैयारी में योगी आदित्यनाथ की हिन्दू युवा वाहिनी, संभाला मोर्चा

गोरखपुर: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पहली बार अपने राजनीतिक जीवन में विधानसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। उन्होंने गोरखपुर शहर सीट से लड़ने का फैसला लिया है और भाजपा के कार्यकर्ता उनकी जीत तय करने के लिए जुटे हैं। लेकिन इस बीच उनके बनाए संगठन हिंदू युवा वाहिनी ने भी कमान संभाल ली है। इस संगठन की स्थापना उन्होंने 2002 में की थी, जिसका पूर्वी यूपी के कई जिलों में असर देखने को मिलता है। वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने योगी आदित्यनाथ के चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। भले ही यहां वोटिंग में अभी एक महीने से ज्यादा का वक्त है, लेकिन प्रचार तेजी से शुरू हो चला है। वाहिनी के लोगों का कहना है कि उनकी ओर से फिजिकली और वर्चुअली दोनों ही मोड में प्रचार शुरू हो चुका है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





