भारत

बहन की तस्वीर देखने पर भावुक हो गए योगी आदित्यनाथ

jantaserishta.com
2 March 2022 6:57 PM IST
बहन की तस्वीर देखने पर भावुक हो गए योगी आदित्यनाथ
x
देखे वीडियो

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए पांच चरणों की वोटिंग हो चुकी है। अब सिर्फ दो चरणों के लिए वोटिंग बाकी है। इस चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। योगी के सामजाकि और पारिवारिक जीवन को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। सीएम बनने के बाद भी आज उनका परिवार एक साधारण जीवन जी रहा है।

एक टीवी इंटरव्यू के दौरान योगी आदित्यनाथ से जब राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के बहाने उनकी बहन के बारे में पूछ गया और उनकी तस्वीर दिखाई गई तो वे भावुक हो गए। उन्होंने रुंधे हुए गले से इसका जवाब दिया।
योगी आदित्यनाथ से पूछा गया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद भी आपने अपनी बहन का ध्यान क्यों नहीं दिया? जवाब देते हुए योगी भावुक हो गए। उन्होंने कहा, ''मैं योगी हूं। मुझे पूरे प्रदेश का ध्यान रखना होता है। एक सीएम के रूप में मैंने राजधर्म की शपथ ली है। परिवार धर्म की नहीं।'' आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ की बहन एक चाय की छोटी सी दुकान चलाती हैं।
इस दौरान योगी आदित्यनाथ से हिजाब को लेकर भी सवाल पूछा गया। उन्होंने कहा कि कोई क्या पहन रहा है इसको लेकर मुझे कोई आपत्ति नहीं है। देश संविधान से चलता है। उसी संविधान की मदद से मुस्लिम बहनों को तीन तलाक से आजादी दिलाई। संविधान के तहत ही अनुशासन तय होता है। स्कूलों में ड्रेस कोड होता है। लोगों को उसका पालन करना चाहिए। स्कूल के निर्धारित ड्रेस में रहना ही ठीक होगा।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story