भारत

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग जरूरी, बोले विशेषज्ञ

jantaserishta.com
18 Jun 2025 12:58 PM IST
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग जरूरी, बोले विशेषज्ञ
x
प्रयागराज: योग को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। योग न केवल शरीर को मजबूती देता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है। यह कई शारीरिक और मानसिक समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य योग के महत्व को लोगों तक पहुंचाना है। इस साल भी पूरी दुनिया इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में जुटी है।
प्रयागराज के डॉक्टरों का कहना है कि योग को अपनाकर लोग अपनी सेहत को बेहतर बना सकते हैं। कई डॉक्टर खुद योग आसनों का अभ्यास करते नजर आते हैं, जो इसकी उपयोगिता को दर्शाता है। उनका मानना है कि योग को केवल एक अभ्यास नहीं, बल्कि एक उत्सव की तरह मनाना चाहिए। डॉक्टरों का कहना है कि लोगों को योग की अहमियत समझनी चाहिए ताकि वे इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। योग विशेषज्ञ दीप्ति योगेश्वर ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते। ऐसे में योग को अपनाना बेहद जरूरी है।
उन्होंने कहा, "योग सभी को करना चाहिए। यह न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। अगर हम योग को अपनी जिंदगी में शामिल करें, तो हम न सिर्फ निरोग रह सकते हैं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा भी पा सकते हैं। इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर दुनिया भर में उत्साह है।”
दीप्ति ने बताया कि योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कई वर्कशॉप शुरू किए गए हैं। इन वर्कशॉप के जरिए लोगों को बताया जा रहा है कि योग उनके जीवन में कैसे सकारात्मक बदलाव ला सकता है। उनके मुताबिक, नियमित योग अभ्यास से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मन भी शांत और तनावमुक्त रहता है। आज की व्यस्त जीवन शैली में योग एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ समाज और राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। योग के नियमित अभ्यास से लोग न केवल अपनी सेहत को बेहतर बना सकते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मकता भी फैला सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सभी से अपील की जा रही है कि वे योग को अपनाएं और अपने जीवन में स्वास्थ्य और शांति लाएं। यह आयोजन योग के प्रति लोगों के उत्साह को और बढ़ाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story