भारत

योग गुरु रामदेव और आचार्य बालकृष्ण की आज सुप्रीम कोर्ट में पेशी, हो सकते हैं पेश, जानें मामला

jantaserishta.com
2 April 2024 9:11 AM IST
योग गुरु रामदेव और आचार्य बालकृष्ण की आज सुप्रीम कोर्ट में पेशी, हो सकते हैं पेश, जानें मामला
x
फाइल फोटो
पंतजलि आयुर्वेद पर भ्रमित करने वाले विज्ञापन जारी करने के मामले में सुनवाई चल रही है।
नई दिल्ली: योग गुरु रामदेव आज सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत तौर पर पेश हो सकते हैं। पंतजलि आयुर्वेद पर भ्रमित करने वाले विज्ञापन जारी करने के मामले में सुनवाई चल रही है। इसी मामले में अदालत ने योग गुरु रामदेव और कंपनी के एमडी बालकृष्ण को व्यक्तिगत तौर पर पेश होने का आदेश दिया था। यही नहीं पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि की ओर से उसके निर्देशों का पालन न किए जाने पर नाराजगी भी जताई थी। सुप्रीम कोर्ट की नसीहत के बाद पतंजलि की ओर से माफी भी मांगी गई थी। कंपनी ने कहा था कि हमारा मकसद सिर्फ यह था कि देश के नागरिकों को अपने प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हुए स्वस्थ जीवन के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।
इससे पहले अदालत ने 27 फरवरी को पतंजलि से कहा था कि वह सभी इलेक्ट्ऱॉनिक और प्रिंट मीडिया माध्यमों पर आ रहे विज्ञापनों को तत्काल प्रभाव से रोके। अदालत ने कहा था कि इन विज्ञापनों में आपने अपनी दवाओं को लेकर गलत दावे किए हैं। इसलिए ऐसे विज्ञापनों को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। यही नहीं अदालत ने केंद्र सरकार की भी खिंचाई करते हुए कहा था कि आपने इस पर ऐक्शन नहीं लिया और आंखें बंद किए रहे। बेंच ने कहा था, 'यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को तत्काल कुछ ऐक्शन लेना होगा।'
दरअसल इस मामले की शुरुआत बीते साल नवंबर से हुई थी, जब सुप्रीम कोर्ट में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से याचिका दाखिल की गई थी। इस अर्जी में कहा गया था कि पतंजलि की ओर से अपनी दवाओं के बारे में गलत दावे किए जा रहे हैं। उसके प्रचार इलेक्ट्ऱॉनिक और प्रिंट मीडिया में चल रहे हैं। IMA ने ऐसे कई विज्ञापनों का उदाहरण भी सुप्रीम कोर्ट में दिया था, जिनमें एलोपैथी चिकित्सा पद्धति और उसके डॉक्टरों को कमतर बताया गया था।
यही नहीं IMA का कहना था कि आयुर्वेदिक दवाएं बनाने वाली कई कंपनियां भी ऐसा ही करती हैं। इनमें से कुछ विज्ञापनों में कहा गया था कि एलोपैथी चिकित्सा पद्धति के तहत इलाज करने वाले खुद भी मौत का शिकार हो रहे हैं, जबकि वे आधुनिक इलाज ले रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story