भारत

यति नरसिंहानंद ने किया बड़ा ऐलान

jantaserishta.com
22 May 2022 3:41 PM IST
यति नरसिंहानंद ने किया बड़ा ऐलान
x

हरिद्वार: हरिद्वार में धर्म संसद के आयोजक और हेट स्पीच मामले में जमानत पर रिहा हुए गाजियाबाद के डासना मंदिर के पुजारी यति नरसिंहानंद गिरी ने सार्वजनिक जीवन को छोड़ने की घोषणा की है. उन्होंने वीडियो जारी कर रहा है कि वे अपनी पुरानी गलतियों के लिए माफी मांगते हैं.

जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर और डासना मंदिर के पुजारी यति नरसिंहानंद गिरी ने हरिद्वार में वीडियो जारी कर कहा कि वो अपना सार्वजनिक जीवन छोड़ रहे हैं और आज से उनका नया जीवन शुरू हो रहा है. वे अपने पुराने जीवन की गलतियों के लिए क्षमा मांगते हैं.
यति नरसिंहानंद ने कहा कि वे यहां जितेंद्र त्यागी उर्फ वसीम रिजवी को लेने आए थे, लेकिन वह उनके आने से पहले ही रिहा होकर जा चुके हैं, उनकी रिहाई हो चुकी है. उन्होंने बताया कि उनका और हमारा साथ यहीं तक था. मेरी वजह से वो चार महीने से अधिक समय जेल में रहे, जबकि उनका कोई दोष नहीं था. उन्होंने केवल सच बोला था. मैं इसके लिए स्वयं को जिम्मेदार मानता हूं. उन्होंने कहा कि मैंने अपना पूरा जीवन इस्लामिक जिहाद से लड़ने में लगाया और अब शेष जीवन मां और महादेव के यज्ञ व योगेश्वर के प्रचार में लगाना चाहता हूं. आज से मेरा जीवन सार्वजनिक जीवन नहीं है.
बता दें कि यति नरसिंहानंद गिरी हमेशा एक समुदाय के खिलाफ भड़काऊ और विवादित बयानों के लिए चर्चा में बने रहते हैं. उन्होंने ही वसीम रिजवी का धर्म परिवर्तन कराया था. इसके अलावा यति नरसिंहानंद हरिद्वार में धर्म संसद के आयोजक भी रहे हैं, जिसमें एक समुदाय के खिलाफ भड़काऊ नारेबाजी की गई थी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story