भारत

कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी, महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री

Shantanu Roy
8 Dec 2023 11:49 AM GMT
कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी, महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री
x

हिसार। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई देने लगा है। हरियाणा पंजाब समेत कई राज्यों में ठंड बढ़ गई है। हरियाणा में घने कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने यैलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट उत्तर व दक्षिण हरियाणा के जिलों के लिए जारी किया गया है। हालांकि आज भी यह अलर्ट रहा था, जिसका असर कुछ जगहों पर देखने को मिला। प्रदेश में नमी की मात्रा बढ़ गई है जिससे रात्रि तापमान में गिरावट बनी हुई है।

महेन्द्रगढ़ का रात्रि तापमान 6.9 डिग्री सैल्सियस पर पहुंच गया है, जो प्रदेश में सर्वाधिक कम है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को लेकर पंचकूला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेन्द्रगढ़, रिवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत में घने कोहरे को लेकर थैलो अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग द्वारा दर्ज आंकड़ों के अनुसार हरियाणा के कई शहरों का रात्रि पारा कई पहाड़ी क्षेत्रों से कम है। महेन्द्रगढ़ के अलावा हिसार जिले के गांव बालसमंद का रात्रि तापमान 7.0 डिग्री सैल्सियस रहा।

Next Story