भारत
तापमान बढ़ने के साथ केरल के 6 जिलों में यलो अलर्ट जारी
jantaserishta.com
21 May 2023 12:26 PM IST

x
DEMO PIC
तिरुवनंतपुरम (आईएएनएस)| भारत मौसम विज्ञान विभाग ने केरल के छह जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में चिलचिलाती गर्मी जारी है। कोझिकोड, कन्नूर, पलक्कड़, अलप्पुझा, कोट्टायम और त्रिशूर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इन छह जिलों में रविवार को भी तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह भी अनुमान जताया है कि अभी एक-दो दिन और गर्मी और उमस बनी रहेगी। राज्य में दक्षिण पश्चिम मानसून के आने में देरी हो रही है और इसलिए केरल के इन छह जिलों में तापमान बढ़ गया है।
शनिवार को, कोझिकोड जिले में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कन्नूर और पलक्कड़ जिलों में 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अलप्पुझा, त्रिशूर और कोट्टायम जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की संभावना है।
Tagsभारत मौसम विज्ञान विभागकेरलकेरल न्यूज़येलो अलर्टIndia Meteorological DepartmentKeralaKerala NewsYellow Alert
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





