
कोलकाता: राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू के मुकाबले हार के बाद यशवंत सिन्हा फिलहाल राजनीतिक पारी को विराम देने के मूड में दिख रहे हैं। उनका कहना है कि वह किसी राजनीतिक दल में शामिल नहीं होंगे। उम्र का हवाला देते हुए कहा कि अब मैं 84 साल का हो गया हूं और यह देखा होगा कि आगे क्या कर पाऊंगा। पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा, 'मुझे देखना होगा कि (सार्वजनिक जीवन में) मैं क्या भूमिका निभाऊंगा, मैं कितना सक्रिय रहूंगा। मैं अब 84 साल का हूं, तो ये समस्याएं हैं। मुझे देखना होगा कि मैं कितने लंबे समय तक काम कर सकता हूं।' उन्होंने कहा कि वह किसी अन्य राजनीतिक दल में शामिल नहीं होंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





