भारत

यशवंत सिन्हा बने तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष, कुछ दिन पहले हुए थे पार्टी में शामिल

jantaserishta.com
15 March 2021 10:19 AM IST
यशवंत सिन्हा बने तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष, कुछ दिन पहले हुए थे पार्टी में शामिल
x

हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता और केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे, लेकिन पार्टी में शामिल होते ही ममता बनर्जी ने उन्हें नई जिम्मेदारी सौंप दी है। पार्टी ने यशवंत सिन्हा को उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य के तौर पर नियुक्त कर लिया है। बता दें कि कोलकाता में टीएमसी दफ्तर में यशवंत सिन्हा ने पार्टी की सदस्यता ली थी।

बता दें कि यशवंत सिन्हा वाजपेयी सरकार में वित्तमंत्री और विदेश मंत्री रह चुके हैं। सदस्यता लेते समय यशवंत सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि अटल बिहारी वाजपेयी के समय भाजपा सर्वसम्मति में विश्वास रखती थी लेकिन आज की भाजपा कुचलने और जीतने में विश्वास करती है।
इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा था कि आज अकाली दल और बीजद ने भारतीय जनता पार्टी छोड़ दी है। यशवंत सिन्हा ने पीएम मोदी और अमित शाह पर आरोप लगाते हुए कहा था कि ये चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। यही नहीं यशवंत सिन्हा ने यह तक कह दिया था कि आज के समय में न्यायपालिका समेत कई लोकतांत्रिक संस्थाएं कमजोर हो गई हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story