भारत
यशोधरा ने चुनाव न लड़ने का ऐलान करते हुए शिवपुरी को कहा गुडबाय
jantaserishta.com
6 Oct 2023 11:01 AM IST

x
शिवपुरी: ग्वालियर के सिंधिया राजघराने से नाता रखने वाली मध्यप्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया अगला चुनाव नही लड़ने का ऐलान किए जाने के साथ शिवपुरी को गुड बाय कह दिया है। उन्होंने यह घोषणा गुरुवार की रात को शिवपुरी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की।
मेडिकल कॉलेज के सामने राजमाता विजया राजे सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण करते हुए खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने आगामी विधानसभा चुनाव न लड़ने की घोषणा कर दी है, साथ ही अपने समर्थकों से इस निर्णय के साथ रहने की अपील की।
उन्होंने अपनी मां को याद करते हुए कहा कि मेरी मां से मुझे प्रेरणा मिली जिसके जरिए 25 से 30 साल उनके पद चिन्हों पर चलते हुए जन सेवा की। भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने अब निर्णय कर लिया है कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगी। संकल्प तो पहले ही ले लिया था कि चुनाव नहीं लड़ने वाली हूं। अम्मा के पदचिन्हों पर चलने की जो कोशिश की थी वह 25 से 30 साल में पूरी हो गई। अब नए लोगों को आगे बढ़ने का समय है।
खेल मंत्री सिंधिया ने कहा कि वह स्वास्थ्य कारणों के चलते चुनाव नहीं लड़ रही हैं। अब मैं 21 साल की तो हूं नही, समय नए लोगों के आगे बढ़ाने का है। मेरी मां अम्मा महाराज ने जो राह दिखाई अब मेरा कर्तव्य है कि उसे और आगे बढ़ाएं। चार बार कोरोना ने स्वास्थ्य कारणों से परेशानी में डाला।
ज्ञात हो कि खेल मंत्री सिंधिया ने पिछले दिनों अपने स्वास्थ्य कारणों के चलते संगठन को पत्र लिख कर चुनाव न लड़ने की बात कही थी। लेकिन अब उन्होंने सार्वजनिक रूप से मंच से यह घोषणा कर दी है। गुरुवार को शिवपुरी में उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि शिवपुरी गुड बाय। अब मैं चुनाव नहीं लडूंगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





