भारत

यमुना का जलस्तर 205.91 मीटर पर, कई इलाकों में अब भी भरा पानी, VIDEO

jantaserishta.com
16 July 2023 3:50 PM IST
यमुना का जलस्तर 205.91 मीटर पर, कई इलाकों में अब भी भरा पानी, VIDEO
x
नई दिल्ली: यमुना नदी का जलस्तर रविवार दोपहर को और कम होकर 205.91 मीटर पर पहुंच गया। हालांकि, आस-पास के इलाकों यमुना बाज़ार, लाल किला, राजघाट, आईटीओ और रिंग रोड पर अभी भी पानी भरा हुआ है।
नदी खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर बह रही है । शनिवार शाम करीब आठ बजे यमुना का जलस्तर 206.87 मीटर था। हालांकि जल स्तर लगातार कम हो रहा है, लेकिन राजधानी के चार जिले, यानी उत्तर, दक्षिण पूर्व, उत्तर पूर्व और मध्य बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। यहां अब भी कई इलाके पानी में डूबे हुए हैं। इससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। शनिवार शाम से राष्ट्रीय राजधानी में फिर से बारिश हो रही है, इससे दिल्लीवासियों की परेशानी बढ़ गई है। दिल्ली की मंत्री आतिशी ने शनिवार शाम को कहा, ''आज शाम दिल्ली में भारी बारिश हुई और सड़कों पर पानी भर गया.'' उन्होंने कहा कि पानी कम होने में समय लगेगा क्योंकि नालों और यमुना में पानी का स्तर अभी भी काफी ऊंचा है।
केजरीवाल सरकार ने कहा कि उन्होंने शनिवार शाम तक कुल 25,823 लोगों को बचाया था, जिनमें से 23,451 लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। गुरुवार (13 जुलाई) को यमुना नदी 45 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर अपने उच्चतम स्तर 208.65 मीटर पर पहुंच गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story