
x
यमुना का जलस्तर
Delhi: सोमवार दोपहर करीब 2 बजे नदी का जलस्तर 205.36 मीटर तक पहुंच गया. यह स्तर नई दिल्ली के शास्त्री पार्क के पास रेलवे पुल पर खतरे के निशान 205.33 मीटर से ज्यादा है. केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, जलस्तर 17 अगस्त से 19 अगस्त के बीच एक मीटर से ज्यादा बढ़ गया.
यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी एक पुरानी समस्या है. कई लोग इसके लिए हरियाणा के हथनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने को जिम्मेदार मानते हैं.हालांकि, पिछले तीन दशकों के आंकड़े बताते हैं कि हथनीकुंड बैराज से पानी छोड़ा जाना ही एकमात्र कारण नहीं है.
Next Story





