भारत

यमुना नदी का जल स्तर खतरे के निशान से नीचे

Nilmani Pal
19 July 2023 2:11 AM GMT
यमुना नदी का जल स्तर खतरे के निशान से नीचे
x

दिल्ली। दिल्ली के राजघाट में जलभराव देखा गया। सुबह 6 बजे यमुना नदी का जल स्तर 205.25 मीटर (खतरे के निशान से नीचे) दर्ज़ किया गया। दरअसल देशभर में भारी वर्षा के चलते नदियां उफान पर हैं। मंगलवार को एक बार फिर यमुना के जलस्तर में वृद्धि देखी गई है। वहीं मौसम विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल, दिल्ली और यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के चार जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही बद्रीनाथ नेशनल हाइवे समेत कई रास्ते बंद हैं। उत्तर प्रदेश के भी 11 जिले बाढ़ से प्रभावित है। वहीं मौसम विभाग ने बुधवार को भी गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। हिमाचल में व्यास नदी का भी जलस्तर खतरनाक है।

बीते 24 घंटे की बात करें तो उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में हल्की वर्षा हुई। बीते दिनों की तुलना में अब कम बारिश हो रही है। पंजाब, गुजरात, पश्चिम बंगाल, तटीय कर्नाटक और केरल में भी मध्यम वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा राजस्थान, दक्षिण हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर भारी बारिश हुई। ओडिशा में भी भारी बारिश हो रही है।

स्काइमेट वेदर के अनुमान के मुताबिक अगले 24 घंटे में ओडिशा, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, गुजरात, पूर्वी राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा झारखंड के पश्चिम में, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, तटीय कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और लक्षद्वीप में हल्की बारिश की संभावना है।


Next Story