भारत
दिल्ली में यमुना ने सारे रिकॉर्ड तोड़े, पहली बार जलस्तर 207.6 मीटर पर
jantaserishta.com
12 July 2023 2:26 PM IST

x
फोटो: सोशल मीडिया
नई दिल्ली: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बुधवार को पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 207.60 मीटर पर पहुंच गया, जो खतरे के निशान से सवा दो मीटर ऊपर है। पिछला रिकॉर्ड 06 सितंबर 1978 को 207.49 मीटर का था।
केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के आंकड़ों के मुताबिक, उत्तरी दिल्ली के चंदगीराम अखाड़े के पास रिंग रोड पर नदी का पानी पहुंच गया है। पानी को रिंग रोड तक पहुंचने से रोकने के लिए अधिकारी रेत से भरी बोरियों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
आज सुबह से ओल्ड रेलवे ब्रिज (ओआरबी) के पास यमुना में पानी तेजी से बढ़ रहा है। सुबह 8 बजे जलस्तर 207.25 मीटर था। सुबह 10 बजे यह 207.37 मीटर, दोपहर 12 बजे 207.48 मीटर, दोपहर बाद 1 बजे 207.55 मीटर और 2 बजे 207.60 मीटर पर पहुंच गया। ओआरबी पर खतरे का निशान 205.33 मीटर है।
कश्मीरी गेट के पास एक गौशाला पूरी तरह जलमग्न हो गई। इस बीच दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं। मंडली इलाके में फंसे लोगों को निकालने के लिए उन्होंने नाव का सहारा लिया। आईपीएस छाया शर्मा ने ट्वीट किया, "यमुना खादर में बचाव अभियान, लोगों को वहां से हटने के लिए राजी किया जा रहा है, लेकिन जीवन और स्वतंत्रता के खतरे के बावजूद वे मवेशियों को प्राथमिकता दे रहे हैं।"
दिल्ली पुलिस ने बाढ़ संभावित इलाकों में एहतियात के तौर पर धारा 144 लागू कर दी है।
Tagsदिल्लीदिल्ली न्यूज़दिल्ली में बारिशयमुनायमुना जलस्तरdelhidelhi newsrain in delhiyamunayamuna water level
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





